Rice Water for Skin and Hair: The Japanese Beauty Secret I Discovered in My Own Kitchen

जब मैंने गलती से जाना उस सीक्रेट को, जिसे सर्दियों से महिलायें इस्तेमाल कर रही हैं 



यह सब पूरी तरह से अचानक एक शाम को हुआ। मैं रात के खाने के लिए किचन में खिचड़ी बना रही थी। चावल धोने के बाद, मैं उस धुंधले सफेद पानी को सिंक में फेकने ही वाली थी की तभी मेरी दादी ने मेरा हाथ पकड़ लिया। 

"क्या तुम इसे फेकने जा रही हो?" उनके चेहरे पे एक अजीब सी हैरानी थी। 
मैंने उस कटोरे के दुधीया पानी को देखा और कहा, "हाँ दादी। यह तो सिर्फ चावल का पानी हैं।" उन्होंने बताया की उनके गाव में महिलायें सदियों से अपनी त्वचा और बालों को निखारने के लिए इसी चावल के पानी का इस्तेमाल करती या रही है। 

जब मैंने अपनी 74 साल की दादी के बेदाग, चमकदार और झुर्रियों मुक्त चेहरे को देखा, तो मुझे उनकी बाद पर पूरा भरोसा हो गया। उसी दिन से मैंने चावल के पानी को फेंकना बंद कर दिया और इसे अपनी डेली ब्यूटी रूटीन में शामिल कर लिया। इसके नतीजे वाकई हैरान करने वाले थे।
  
चावल के पानी का प्राचीन इतिहास (जापानी महिलाओं का राज)

इस घटना को लेकर आज महीने बीत चुके हैं। आज, चावल का पानी मेरी स्किनकेयर रूटीन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। जब मैंने इस पर रिसर्च की, तो मुझे पता चला की जो बात मेरी दादी को सालों से पता थी, उसे जापान की महिलाये पिछले 1000 से अधिक वर्षों से इस्तेमाल कर रही हैं। 

जापान के 'हेयान काल' (Heian Period) में, वहाँ की राजघराने की महिलायें अपने घुटनों  तक लंबे, चमकदार बालों और बेदाग त्वचा के लिए पूरी दुनिया मैं मशहूर थीं। इतिहासकार बताते हैं कि उनकी इस खूबसूरती का एकलौता राज था 'यू-सू (Yu-Su)', यानी उबले हुए चावल का पानी। 

इतना ही नहीं, चीन के हुआंगलुओं (Huangluo) गाँव की 'रेड याओ' (Red Yao) जनजाति की महिलाओं का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इस गाँव की महिलाओं के बाल 70 साल की उम्र में भी जमीन को छूते हैं और एक भी बाल सफेद नहीं होता। इनका सीक्रेट भी 'खमीर उठा हुआ चावल का पानी' (Fermented Rice Water) ही हैं। 

चावल के पानी में ऐसा क्या है? (इसके पीछे की साइंस)

मैं एक ऐसी इंसान हुँ जिसे जब तक किसी चीज के पीछे का विज्ञान (Science) समझ न आयें, मैं उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पाती। इसीलिए मैंने इसके पोषक तत्वों पर शोध किया। चावल के पानी में ये मुख्य तत्व पाए जाते हैं:

 1. इनोसिटॉल (Inositol): यह एक ऐसा कार्बोहाइड्रैट कंपाउंड है जो बालों के अंदर तक जाकर उन्हे रिपेयर करता है। सबसे अच्छी बात ये है कि बाल धोने के बाद भी यह बालों की सुरक्षा करता रहता है। त्वचा के लिए यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। 

2. अमीनो ऐसिड (Amino Acids): यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और त्वचा में कोलेजन (Collagen) के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन में कसावट आती है। 

 3. विटामिन B, C, और E: विटामिन C दाग धब्बों को हल्का करता है, विटामिन E त्वचा को धूप से बचाता है और विटामिन B स्किन को अंदर से पोषन देता है। 

3. फेरुलिक एसिड (Ferulic Acid): यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बढ़ती उम्र क लक्षणों (Anti-Aging) को रोकता है। 

चावल का पानी बनाने के 3 आसान तरीके 

अलग-अलग स्किन टाइप के लिए बनाने के तरीके भी अलग हैं। आप आपनी सुविधा के अनुसार इनमे से कोई भी तरीका चुन सकती है। 

तरीका 1: साधारण भिगोया हुआ पानी (शुरुवाती लोगों के लिए) 
आधा कप साफ सफेद चावल लें। उसे एक बार पानी से धोकर धूल साफ कर लें। अब इसमें दो कप साफ पानी डालकर 30 मिनट से 1 घंटे के लिए छोड़ दें। जब पानी हल्का दूधिया हो जाए, तो इसे छानकर एक साफ बोतल में भर ले। यह संवेदनशील (Sensitive) स्किन के लिए बेस्ट है। 

तरीका 2: उबला हुआ चावल का पानी (ज्यादा असरदार)
जब आप घर पर चावल पकाएं, तो उसमें सामान्य से थोड़ा ज्यादा पानी डालें। जब चावल पकने वालें हों, तो उसका एक्स्ट्रा पानी (जिसे हम मांड या स्टार्च कहते है) एक कटोरी मे छान कर निकाल लें। यह स्किन को ब्राइट करने के लिए बहुत फायदेमंद है। 

तरीका 3: फार्मेनटेड (खमीर उठा हुआ) चावल का पानी (सबसे ताकदवर)
यह जापानी महिलाओं का असली सेक्रेट है। साधारण भिगोए हुए चावल के पानी को 24 से 48 घंटों के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें। इसमें से हल्की खट्टी महक आने लगेगी, जो इस बात का सबूत है कि यह तैयार है। यह बालों के लिए अमृत समान है। ध्यान रखें: इस्तेमाल करने से पहले सादा पानी जरूर मिल लें। 

त्वचा और बालों के लिए चावल के पानी का उपयोग कैसे करें?

      
उपयोग का प्रकार  तरीका फायदे 
फेस टोनर (Daily Toner)रोज सुबह चेहरे धोने के बाद कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। स्किन टोन एक समान (even) होती हैं 
ग्लोइंग फेस मास्क उबले चावल के पानी में 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी मिलकर 15 मिनट लगाएं। टैनिंग दूर होती है और ग्लो आता है। 
आँखों के काले घेरे ठंडे चावल के पानी में कॉटन पैड्स भिगोकर 10 मिनट आँखों पर रखे। डार्क सर्कल्स और पफीनेस कम  होती हैं। 
हेयर रिंस (Hair Rinse)शैम्पू और कन्डिशनर के बाद इसे बालों में डालकर 2 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। बाल रेशमी चमकदार और फ्रीज़ फ्री बनते हैं।  
8 महीने बाद इस्तेमाल के बाद मेरा सच्चा अनुभव 

मैं आपके साथ बिल्कुल साफ और सच्ची बात शेयर करना चाहती हूँ। चाँवल का पानी कोई जादुई नहीं हैं की आपने आज लगाया और कल सुबह आपके बाल घुटनों तक लंबे हो जाएंगे या चेहरे के सारे दाग गायब हो जाएंगे। जो लोग ऐसा दावा करते हैं, वे सिर्फ अपनी चीजें बेचना चाहते हैं। 

लेकिन अगर आप इसे लगातार (Consistency) इस्तेमाल कड़ी हैं, तो इसके नतीजे कमाल के हैं:

  • मेरी त्वचा की रंगत पहले से कहीं ज्यादा साफ और एक समान हो गई है। 
  • पुराने पींप्ल्स के दाग बहुत हद तक हल्के हो गए। 
  • मेरे बालों का झड़ना कं हुआ हैं। और स्केल्प पर छोटे-छोटे नए बाल (Baby Hairs) आने शुरू हो गए हैं।   
सबसे अच्छी बात? इसके लिए मुझे एक भी रुपया अलग से खर्च नहीं करना पडा। मैं उसी चावल का इस्तेमाल करती हुँ जो रोज मेरेघर में पकता है। 

ध्यान रखने योग्य कुछ जरूरी सावधानीयां (Disclaimer)

1. पैच टेस्ट जरूर करें: पहली बार इस्तेमाल करने से पहले इसे अपने हाथ की कलाई पर लगकर 24 घंटे देखें। अगर जलन या खुजली न हो, तभी चेहरे पर लगाए। 

2. ड्राइ स्किनवाले ध्यान दें: अगर आपकी त्वचा बहुत सुखी (Dry) हैं, तो इसे रोज टोनर की तरह इस्तेमाल न करे। हफ्ते में 2-3 बार हिन लगाएं और बाद में अच्छा मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। 

3. फ्रीज़ मे स्टोर करें: चावल के पानी को हमेशा कांच की बोतल में बंद करके फ्रीज़ में रखे और 7 दिनों के अंदर इस्तेमाल करले। हमेशा फ्रेश पानी बनाना ही सबसे बेहतर होता है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. क्या चावल के पानी का साइड इफेक्ट होता है?
Ans: प्राकृतिक होने कारण इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं, लेकिन बहुत ज्यादा ड्राइ स्किन वालों को इसका सीमित इस्तेमाल करना चाहिए क्यूं की स्टार्च त्वचा को थोड़ा ड्राइ कर सकता हैं। 
 
2. क्या हम इसे रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते है?
Ans: हाँ, आप साधारण भिगोए हुए  चावल के पानी को रात में टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेन्सिटिव है, तो 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

3. बालों के लिए कौन सा चावल का पानी सबसे अच्छा है?
Ans: बालों के लिए फर्मेन्टेड (खमीर उठा हुआ) चावल का पानी सबसे बेस्ट मन जाता हैं, क्योंकि इसका pH लेवल हमारे स्केल्प के लिए अनुकूल होता है।    

निष्कर्ष: शुरुवात आज से ही करें 

अगली बार जब आप किचन में चावल बनाएँ, तो उस कीमती पानी को सिंक में बहाने की गलती बिल्कुल मत कीजिएगा। उसे एक बोतल में भरिए और आज रात से ही अपने चेहरे पर लगाना शुरू कीजिए। 

खूबसूरती के सबसे बड़े राज महंगी बोतलों मे नहीं, बल्कि आपके किचन के काउन्टर पर रखे एक साधरण से चावल के कटोरे में छिपे हैं। 
 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ